बिहार

BIHAR:- बोधगया बम ब्लास्ट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, पांच को 10 साल की जेल

पटना- 17 दिसंबर। बिहार के बोध गया बम ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के विशेष न्यायाधीश गुरविंद सिंह मल्होत्रा की अदालत ने शुक्रवार सजा सुनाई। इस मामले में आठ आरोपित दोषी करार दिए गये थे। इनमें तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा दी गई है, जबकि पांच को 10 साल जेल की सजा मिली है।

इससे पूर्व 10 दिसंबर को आठ आरोपितों ने अदालत में आवेदन देकर गुनाह को कबूल किया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया था। एक अन्य अभियुक्त जहिदुल इस्लाम ने जुर्म कबूल नहीं किया है। इसलिए उस पर फैसला लंबित है।

एनआईए कोर्ट ने अहमद अली उर्फ कालू, पैगम्बर शेख और नूर आलम मोमिन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इनके अलावा दिलावर हुसैन, मुस्तफा रहमान उर्फ शाहिन उर्फ तुहिन, आरिफ हुसैन उर्फ अतातुर्क उर्फ सैयद उर्फ अनस उर्फ आलमगीर शेख, मोहम्मद आदिल शेख उर्फ अब्दुल्लाह और अब्दुल करीम उर्फ करीम शेख उर्फ इकबाल उर्फ फट्टू शेख को 10-10 साल जेल की सजा दी गई है।

बोधगया के महाबोधि मंदिर ब्लास्ट मामले में आठ आतंकियों ने निवेदन किया था कि इस मामले में वह लंबे समय से जेल में है। वे अपने परिवार, बच्चे, माता-पिता से काफी दिनों से मुलाकात नहीं कर पाए हैं। वह समाज में पुनः लौटना चाहते हैं। इसलिए उनके आवेदन को स्वीकार किया जाए। फिलहाल, सभी अभियुक्त राजधानी पटना के बेउर जेल में बंद हैं।

एनआईए ने 03 फरवरी, 2018 को मामला दर्ज किया था। इस मामले में पहला इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) कालचक्र मैदान के गेट नंबर पांच पर पाया गया था और इसे सुरक्षित करने के दौरान इसमें विस्फोट हो गया था। दो और आईईडी बाद में श्रीलंकाई मठ के पास और महाबोधि मंदिर के गेट नंबर चार की सीढ़ियों पर पाए गए थे।

एनआईए की जांच में पाया गया कि गणमान्य व्यक्तियों के दौरे से पहले दोषी व्यक्तियों ने बोधगया मंदिर परिसर में आईईडी लगाकर साजिश रची थी। बंग्लादेश के आतंकी संगठन जमाएल-उल-मुजाहिदीन (जेएमबी) के आतंकवादियों ने एक दूसरे से संपर्क किया था। एक साथ यात्रा की थी। साजिश रची थी और विस्फोटक खरीदे थे। पूरी योजना के बाद इन तीनों आईईडी को बोधगया मंदिर परिसर में प्लांट किया गया ।

वर्ष 2018 में तीन गिरफ्तार आरोपितों पी. शेख, अहमद अली और नूर आलम के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था और बाद में 2019 में छह और व्यक्तियों आदिल शेख, दिलवर हुसैन, अब्दुल करीम उर्फ कोरीम, मुस्तफिजुर रहमान, जाहिदुल इस्लाम उर्फ कौसर और आरिफ हुसैन के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया गया था।

क्या थी प्लानिंग

दोषियों के मुताबिक म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों की कथित प्रताड़ना का बदला लेने के लिए ये साजिश रची गई थी। इसके लिए बांग्लादेश के बदनाम आतंकी संगठन जमाएल-उल-मुजाहिदीन के सरगना जाहिदुल इस्लाम उर्फ कौसर ने साजिश का खाका तैयार किया था। दोषियों ने तब दलाई लामा और बिहार के तत्कालीन राज्यपाल के दौरे के 19 जनवरी 2018 को मंदिर के कैम्पस में बम लगाए थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button