क्राइम

BIHAR:- बैकों में कैश पहुंचाने वाली निजी कंपनी के गार्ड ने अपने सहकर्मी को मारी गोली, मौत

मोतिहारी-06 अप्रैल। जिले में नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार में दिन दाहड़े एक निजी कंपनी के गार्ड ने अपने सहकर्मी को बुधवार को गोली मार दी। गोली लगने से घायल कंपनी कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।उसकी पहचान बेतिया जिले के योगापट्टी थानाक्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी रमेश कुमार दास के रूप में हुई है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक कैश कैरी कर एटीएम में कैश लोड करने वाली सिक्योर कम्पनी में कैश ऑफिसर के रुप काम करता था। वहीं आरोपी गन मैन हरेन्द्र कुमार मिश्रा ग्राम चटिया थाना मलाही भी उसी कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता था।अन्य दिनों की तरह आज भी कंपनी की गाड़ी राजा बाजार स्थित आईडीआईबी बैंक के पास एटीएम में रुपये डालने आई थी। उसी समय किसी बात को लेकर रमेश दास और गार्ड हरेन्द्र मिश्रा में नोकझोंक हो गई।धीरे धीरे बात इस कदर बढ़ गया कि गार्ड ने अपने दोनाली बंदूक से कैश ऑफिसर रमेश कुमार दास पर गोली चला दिया।जिसमे दो गोली रमेश कुमार दास के सीने में लग गयी।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल रमेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रमेश को गोली लगने के बाद आरोपी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके हथियार को जब्त कर लिया है। इस बाबत सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता एवं नगर थाना प्रभारी विजय राय ने बताया कि घटना की जांच चल रही है।गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button