
क्राइम
BIHAR:-बेगूसराय में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 50 हजार की लूट
बेगूसराय- 30 दिसंबर। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक दुकान पर धावा बोलकर 50 हजार लूट लिया और दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी करते हुए फरार हो गए। घटना सिंघौल सहायक क्षेत्र के उलाव चौक की है। सिंघौल ओपी प्रभारी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर बाइक सवार तीन अपराधी उलाव चौक स्थित अमित अग्रवाल के किराना दुकान पर पहुंचे और हथियार का भय दिखाकर 50 हजार रुपया लूट लिया। लोगों में दहशत फैलाने के लिए बदमाश दो राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल और अपराधियों की पहचान तथा गिरफ्तारी में जुटी हुई है।



