
BIHAR:- पश्चिम चंपारण में गन्ना लदे ट्रक पलटने से 4 की मौत
पश्चिम चंपारण- 14 दिसम्बर। बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा स्थित चौतरवा-धनहा मुख्य मार्ग के पतिलार के समीप बुधवार रात गन्ना लदी ट्रक पलटने से चार लोगों की मौके पर दबकर मौत हो गई है। मृतकों में तीन बच्चे व एक औरत शामिल है। जबकि एक गंभीर है।

चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही चौतरवा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क किनारे पलटी गन्ना लदी ट्रक से गन्ना को हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गन्ना से दबने से तीन लोगो की मौत घटना स्थल पर हो गई हैं। मृतकों में तीन बच्चे है। मृतकों में बिजयी बांसफोर की 2 बेटी व लालबाबू बांसफोर का एक बेटा हैं। वह इस घटना में विजयी बांसफोर की पत्नी बुरी तरह से जख्मी है । जिसे पुलिस के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी पास के गांव में श्राद्ध कर्म से लौट रहे थे। तभी कर खाना टोला के पास यूपी की ओर से आ रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कुछ लोग गन्ने में दब गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पतिलार स्थित पीएचसी पहुंचे हैं। जहां हॉस्पिटल में नदारद रहे डॉक्टरों के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।मृतकों में लाल मुन्नी देवी,नेहा कुमारी,झिनकु कुमार और लाली कुमारी है।



