
BIHAR:- पशु टीकाकरण कार्यक्रम का कर्मी करेंगे बहिष्कार
मधुबनी- 14 अक्टुबर। प्रदेश पशु टीकारण कर्मी संघ के आह्वान पर लदनियां प्रखंड पशु टीकाकरण कर्मी ने अपनी मांगों के समर्थन में आगामी दिनों में होने वाले एचएस एंड बिक्यु टीकाकरण कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे। उक्त आशय का निर्णय लदनियां प्रखंड पशु टीकाकरण कर्मी संघ ने शुक्रवार को प्रखंड पशु चिकित्सालय के समक्ष आयोजित एक दिवसीय धरना में लिया। धरना कार्यक्रम का अगुवाई विनोद कुमार पासवान ने किया। धरनार्थियों ने पशु टीकाकरण कर्मियों को विभाग में रिक्त पदों पर सेवा स्थायी पशु सलाहकार के रुप में करने,विभाग में मैत्री बहाली में टीकाकरण कर्मियों को किसी भी पंचायत में फॉम भरने का अनुमति देने एवं टीका कर्मियों को बकाया टीकारण राशि भुगतान करने की मांग कर रहे थे। धरना में संघ के सचिव सूर्यनाथ प्रसाद सिंह,लाल मोहन पासवान,उपेन्द्र कामत,कृष्ण कुमार पासवान,सुरेन्द्र प्रसाद यादव,संजीव कुमार यादव,राजेश कुमार पासवान,प्रभात कुमार रंजन, विक्रम कुमार पासवान,मनोज कुमार दास,दिलीप कुमार दास,सरोज कुमार दास,महेश राय एवं शत्रुघ्न राय समेत कई टीकाकरण कर्मी शामिल थे।



