
क्राइम
BIHAR:- नवादा में डायन बताकर महिला को जिंदा जलाया
नवादा- 17 फरवरी। जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जंगली-पहाड़ी इलाके के एक गांव में गुरुवार शाम महिला को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया गया। जान बचाने के लिए महिला गांव के पास के एक तालाब में कूदी लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को डायन बताकर घटना को अंजाम दिया गया है।
बताया जाता है कि पास के गोरियाडीह गांव के लोगों ने घटना को अंजाम दिया। गौतम सिंह नामक युवक की पत्नी बीमार है, जिसके लिए गांव की ही उक्त महिला को जिम्मेदार मानकर उस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। घटना के बाद महिला की बहन और बहनोई ने रजौली थाना की पुलिस को सूचना है। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी थी।



