बिहार

BIHAR:- ट्रेन रद्द होने के बावजूद पूर्व आरक्षित यात्रियों को नहीं मिला राशि,मचाया बवाल

अररिया- 20 जून। सेना में बहाली को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से लाया गया अग्निपथ योजना को लेकर बिहार समेत अन्य राज्यों में हिंसक आंदोलन और ट्रेनों को निशाना बनाये जाने के कारण 19 और 20 जून को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था।ट्रेन रद्द होने के कारण पूर्व में विभिन्न ट्रेनों में यात्रा के लिए आरक्षण कराये यात्री के यात्रा नहीं कर पाये।पूर्व में ट्रेनों में अपने बर्थ का आरक्षण कराये यात्री यात्रा नहीं कर पाने की स्थिति में अपने टिकट के पैसे वापस लेने के लिए स्टेशन का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनके टिकट की राशि वापस नहीं हो पा रही है।जिसको लेकर आज सोमवार को पूर्व से आरक्षण कराये यात्रियों ने थोड़े समय से बवाल मचाते हुए स्टेशन प्रबंधक से मुलाकात की और अपनी समस्याओं को बताया।

दरअसल अररिया से जोगबनी के बीच केबल कटे रहने के कारण लिंक नहीं है,जिसके टिकट कैंसिल नहीं हो पा रहा है और लोगों को पैसे वापस नहीं हो पा रहा है।स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि इनलोगों ने दानापुर से सिकंदराबाद,दरभंगा से अहमदाबाद,फारबिसगंज से नई दिल्ली,कटिहार से मोहाना,पटना से दिल्ली,फारबिसगंज से कानपुर और पटना से जम्मू के लिए टिकट को पूर्व में ही आरक्षित कराया था,लेकिन हिंसक आंदोलन के कारण ट्रेन रद्द होने के कारण टिकट कैंसिल नहीं हो पा रहा है।फलस्वरूप टिकट का पैसा इनलोगों को नहीं मिला पा रहा है

मौके पर मौजूद विद्यानन्द दस ने बताया कि वे लोग काम के सिलसिले में 11 लोगों का टिकट दिल्ली के लिए बनाया था,उनको कैंसिल करने के लिए आये हैं लेकिन टिकट कैंसिल नहीं हो रहा है।बताया गया कि लिंक फेल रहने के कारण टिकट कैंसिल नहीं हो पा रहा है।स्टेशन पर टिकट कैंसिल करने आये लोगों में फिरोज अहमद,निकाइल,संजय मंडल,चंद्रशेखर मंडल,विद्यानन्द दास,मोहित मंडल, मो.सद्दाम,तनवीर,धर्मजीत कुमार,असूल गनी,बाबूलाल यादव,अरविंद मंडल आदि थे।

स्टेशन मास्टर सह प्रभारी स्टेशन अधीक्षक राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अररिया और जोगबनी के बीच मे केबल कट जाने के कारण लिंक नहीं है।जिसके कारण आरक्षित टिकट कैंसिल हो पाना फिलहाल सम्भव नही है।उन्होंने लोगों को समझा-बुंझाकर वापस कराया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button