
BIHAR- जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 30, प्रशासन ने 22 की पुष्टि की, 70 गिरफ्तार
मोतिहारी- 16 अप्रैल। जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 30 मौत हो चुकी है। सभी मृतक जिले के सुगौली, पहाड़पुर,तुरकौलिया,रघुनाथपुर व हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रहने वाले है। वही 15 व्यक्तियो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।जबकि 14 लोगो का इलाज निजी नर्सिग होम में चल रहा है। वही गंभीर स्थिति में चार लोगो रेफर किया गया है।
देर शाम जिला प्रशासन की ओर से जारी अधिकारिक बयान में 22 लोगो की मृत्यु होने की पुष्टि की गयी है।कहा गया है कि इसमे 06 व्यक्तियों का पोस्टमार्टम कराया गया है।जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है,कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा रहा है,साथ ही इन क्षेत्रो में माइकिंग के द्धारा लोगो जागरूक करते कहा जा रहा है,कि कोई भी संदिग्ध पदार्थ का सेवन न करे। शहर के सभी अस्पतालों में कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
रविवार पुलिस उप महानिरीक्षक, चम्पारण क्षेत्र, जयंतकांत व जिलाधिकारी सौरव जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने सभी पीड़ित क्षेत्रो व उन अस्पतालों का भ्रमण कर इलाजरत व्यक्तियों की स्थिति का जायजा लिया। मोतिहारी पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया है,कि इस कांड में कुल 05 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 24 घंटे के अन्दर कुल 70 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से उक्त थाना क्षेत्र के प्रभावित क्षेत्रों में 25 शराब तस्कर शामिल है।इस दौरान 66 लीटर स्प्रीट भी बरामद किया गया है।इसके साथ एएलटीएफ के दो जमादार व नौ चौकीदार को निलंबित करते हुए प्रभावित क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष को नोटिस भेजा गया है।
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मृतक—
- रामेश्वर राम (35 वर्ष)
- ध्रुव पासवान (48 वर्ष)
3.अशोक पासवान (44 वर्ष)
- छोटू कुमार (19 वर्ष)
- जोखू सिंह (50 वर्ष)
6.अभिषेक यादव (22 वर्ष)
- ध्रुव यादव (23 वर्ष)
- मैनेजर सहनी (32 वर्ष)
- लक्ष्मण मांझी (33 वर्ष)
- नरेश पासवान (24 वर्ष)
- मनोहर यादव
12.गुड्डु सहनी
13. रूमन राय
14 भूटा पासवान
15 गुलटेन मियां
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मृतक—
- सोना लाल पटेल (48 वर्ष)
- परमेंद्र दास
- नवल दास
19.हीरा लाल मांझी
पहाड़पुर थाना के मृतक—
- टुनटुन सिंह
21.भुटन माझी
22.बिट्टू राय
23.भोला प्रसाद
सुगौली थाना क्षेत्र के मृतक
24.सुदीश राम
25.इन्द्रशन महतो
26.चुलाही पासवान
27.गोविंद ठाकुर
28.गणेश राम
29.बुनियाद पासवान
30.अमरदेव महतो
बीमार लोग, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लक्ष्मीपुर तुरकौलिया निवासी हैं—
1.रामेश्वर साह (45 वर्ष)
2.गुड्डू कुमार (18 वर्ष)
3.विवेक कुमार (28 वर्ष)
4.उमेश राम (30 वर्ष)
5.अखिलेश कुमार राम (28 वर्ष)
6.रविन्द्र राम (35 वर्ष)
7.प्रमोद पासवान (46 वर्ष)
8.हरिओम कुमार (32 वर्ष)
9.राजेश कुमार (18 वर्ष)
10.प्रमोद पासवान (35 वर्ष)
व पांच अन्य जो तुरकौलिया व सुगौली के रहने वाले है।



