
BIHAR:- जयनगर निवासी कुमार साकेत बने झारखंड में जिला जज
मधुबनी- 25 मार्च। बिहार के मधुबनी जिला के जयनगर शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या-02 निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर सत्यनारायण गुप्ता के पुत्र कुमार साकेत ने झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित जिला न्यायाधीश परीक्षा में उत्तीर्ण कर अपने परिवार के साथ-साथ मधुबनी जिले का नाम रौशन किया है। जयनगर निवासी कुमार साकेत ने झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित जिला न्यायाधीश परीक्षा में उत्तीर्ण की है। कुमार साकेत के जिला न्यायाधीश में चयनित होने के बाद उनके परिवार में खुशियों और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। कुमार साकेत ने पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई कर मेरिट लिस्ट में चोथा स्थान प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार कुमार साकेत इससे पहले भी कई परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके हैं। कुमार साकेत अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। साकेत के पिता प्रो. सत्यनारायण गुप्ता डीबी कॉलेज जयनगर में प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त है।



