क्राइम

BIHAR: जमीरा गांव में चुनावी रंजिश को ले मारपीट और फायरिंग,NSG कमांडो सहित आधा दर्जन लोग जख्मी

आरा-26 नवम्बर। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में पंचायती चुनाव को ले दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें पंचायत चुनाव में अपनी चाची को मुखिया पद पर चुनाव लड़ाने वाले जमीरा गांव निवासी एक एनएसजी कमांडो सहित आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। चुनावी झड़प,मारपीट के बाद फायरिंग की घटना भी हुई है जिससे दो पक्षो में विवाद एवं अधिक गहरा गया है। आधा दर्जन लोगों को छर्रा लगा है जबकि दो लोगों की हालत मारपीट के बाद गंभीर बनी हुई है।जमीरा गांव में दो पक्षो के बीच हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में घायल सात लोगों का इलाज आरा सदर अस्पताल में जबकि एक का इलाज आरा के बाबू बाजार स्थित डॉ. विकास सिंह के निजी अस्पताल में चल रहा है। आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में हुई झड़प और फायरिंग की घटना में पहले पक्ष के उमेश राय के पुत्र अमर राय,प्रदीप कुमार यादव,सुरेन्द्र प्रसाद यादव के पुत्र संदीप कुमार यादव,स्व.श्याम बिहारी राय के पुत्र राम सुशील राय,बुधन नारायण की पत्नी कुसुम देवी, राम स्वरूप राय का पुत्र संजीत कुमार,सुरेश राय के पुत्र अवधेश कुमार यादव और दूसरे पक्ष के जयनाथ राय के पुत्र उमेश राय शामिल हैं। अमर राय,प्रदीप कुमार यादव,संदीप यादव,राम सुशील राय,कुसुम देवी,संजीत कुमार को गोली लगी है और किसी के पैर में,जांघ में पेट मे छर्रा लगा है। पहले पक्ष के अवधेश कुमार यादव और और दूसरे पक्ष के उमेश राय को काफी चोटें आई है।

पंचायती चुनाव को लेकर हुई झड़प,मारपीट और फायरिंग की घटना में घायल एनएसजी के कमांडो संदीप कुमार यादव ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना पंचायत चुनाव को लेकर घटी है। उनकी चाची कुमारी कविता जमीरा पंचायत में मुखिया पद की उम्मीदवार है जबकि उनकी प्रतिद्वंदी उमेश राय की पत्नी सीमा देवी भी चुनाव मैदान में हैं।पंचायत चुनाव के दिन बीते बुधवार को उनकी चाची के पक्ष में वोट देने जा रहे लोगो को डराया धमकाया गया था।इस दौरान भी बहस और विवाद हुआ था किंतु मामला स्थानीय स्तर पर हस्तक्षेप के बाद शांत करा दिया गया था।बात उस समय खत्म भी हो गई थी कि अगले दिन देर शाम एनएसजी कमांडो संदीप कुमार यादव और अवधेश कुमार जमीरा गांव में आमने सामने आ गए।देखते ही देखते शुरू हुई बहस,विवाद,झड़प,मारपीट और फायरिंग में तब्दील हो गई।इस दौरान उमेश कुमार पूरे परिवार के साथ आ धमके और फायरिंग शुरू कर दी। घटना में छह लोगों को छर्रा लग गया और आधा दर्जन लोग लहूलुहान होकर गिर पड़े।

फायरिंग होते ही स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना को सूचना दी जिसके बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सदलबल जमीरा पहुंचे।सभी घायलों को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया और इलाज शुरू कराया। इस बीच आरा सदर एसडीपीओ हिमांशु भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों से पूछ ताछ कर जांच शुरू की। आरा सदर एसडीपीओ ने शुक्रवार को बताया कि घटना चुनावी रंजिश में हुई है।मामले की जांच की जा रही है और सभी आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया की शुक्रवार को भी मुफस्सिल थाना की पुलिस ने जमीरा गांव सहित आसपास के क्षेत्रो में छापेमारी कर रही है। आरा सदर एसडीपीओ ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button