
BIHAR:- जमीनी विवाद में छोटे भाई ने शिक्षक को पीट-पीटकर मार डाला
बेगूसराय- 05 फरवरी। बेगूसराय में छोटी सी जमीन के लिए छोटे भाई ने अपने बड़े भाई शिक्षक को पीट-पीटकर मार डाला। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत रामानंद नगर की है। मृतक स्थानीय निवासी शिक्षक जयजय राम महतो है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा आरोपी घर से फरार हो गया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिक्षक जयजय राम महतो का अपने छोटे भाई हरेराम महतो के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था एवं मामला न्यायालय में है। इसी विवाद को लेकर रविवार को भी बहस शुरू हो गया। इसी दौरान छोटे भाई हरेराम महतो और उसके परिजनों ने घर पर आकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।
पिटाई के दौरान शिक्षक को बचाने आए उसके दोनों पुत्रों को भी मारपीट कर घायल कर दिया स्थानीय लोगों के प्रयास से गंभीर रूप से घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नीमाचांदपुरा थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



