
क्राइम
BIHAR:- गैस एजेंसी कर्मी से लूट,बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
सुपौल-14 जनवरी। पिपरा थाना क्षेत्र के लालपट्टी के समीप गैस एजेंसी कर्मी से दिन दहाड़े बदमाशों ने आज हथियार के बल पर 37 हजार रुपए लूट लिया। बताया गया कि प्रमिला गैस एजेंसी के डिलिवरी वैन के तुलापट्टी से गैस वितरण कर वापस लौटने के क्रम में यह घटना घटी है। एजेंसी कर्मी शिव नारायण यादव और पप्पू कुमार ने बताया कि लाल रंग के अपाचे पर सवार तीन अपराधियों ने गाड़ी को ओवरटेक कर उनसे 37 हजार एक सौ रुपए लूट लिया। सभी अपराधी चेहरे पर नकाब लगाये हुए थे। अपराधियों ने चालक और कर्मी का मोबाइल भी छीन लिया है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। मालूम हो कि इस से पहले भी 26 दिसंबर को डिलीवरी मैन के साथ कटैया नहर के पास घटना हुई जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। उस घटना में भी लगभग 57 हजार रुपया की लूट हुई थी।



