
BIHAR:- गया में डीएसपी कमलाकांत को फरार दिखाते हुए आरोप पत्र दायर
गया- 10 फरवरी। एक दलित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में सीआईडी ने डीएसपी कमलाकांत को फरार दिखाते हुए गुरुवार को पॉक्सो कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया । सीआईडी के अनुसंधानक हरेंद्र कुमार ने पॉक्सो कोर्ट के विशेष जज आशुतोष कुमार उपाध्याय की अदालत में 376 भादवि, एससी/ एसटी,6 पॉक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं के अंतर्गत आरोप पत्र दायर किया है।
आरोप पत्र में गवाही के लिए पीड़िता एवं उसके परिजन, डीएसपी की पत्नी, कई पुलिस पदाधिकारी,चिकित्सक,एफएसएल के लोगों के नाम शामिल है । अनुसंधानक ने बताया कि कांड दैनिकी में डीएसपी के खिलाफ अपराधिक इतिहास का भी उल्लेख किया गया है। उन पर 6 अपराधिक मामले लंबित हैं। डीएसपी के खिलाफ गया के सरकारी आवास में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप है। इस मामले में वह वारंट एवं कुर्की के बाद भी न्यायिक प्रक्रिया से बचते रहे हैं। मामला महिला थाना कांड संख्या 18 /21से संबंधित है।



