
BIHAR:- काश ! सीएम का काफिला शहर के महत्वपूर्ण मधुबनी स्टेडियम रोड से गुजरता
मधुबनी- 10 जनवरी। काश ! सीएम के समाधान यात्रा का काफिल शहर के महत्वपूर्ण सड़क स्टेडियम रोड से गुजरता। रविवार को यहां के स्थानीय निवासियों के साथ ही इस प्रमुख बाइपास से कभी गुजरने वाले रिक्शा व ई-रिक्शा चालकों ने अपनी राय में यह बात कही। ई-रिक्शा चालक संतोष राम ने बताया कि तीन साल से इस होकर आना जाना बंद कर दिया है। यहीं हाल रिक्शा चालकों की है। इनामुल रहमान अंसारी ने बताया कि उनके दो दोस्त सड़क की जर्जरता के कारण गिरकर जख्मी हो चुका है। इसके बाद से उनकी जानकारी में कोई भी इस होकर नहीं आता जाता है। अभी निकाय चुनाव की संभावना बढ़ गयी है। इस सरगर्मी के बीच शहर के लिए सबसे खास इस बाईपास रूट की जर्जरता को लेकर सवाल उठाने लगे हैं।

आखिरकार निगम के प्रतिनिधियों ने अपनी निधि से इसे नहीं करवा सके तो सही और ठोस रुप में मंचों पर इसे क्यों नहीं उठाया। दिनेश राम ने बताया कि सभी को अपनी राजनीतिक गोटी सेंकने और लूटखसोट से फुर्सत ही नहीं था तो जनसमस्याओं के समाधान के लिए क्या पहल करते। अधिवक्ता महताब आलम ने बताया कि यहां की बदहाली के लिए जिला लोक शिकायत में भी मामला दायर किया, लेकिन वहां से भी कुछ नहीं हो सका। पीडब्लूडी नगर निगम और स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकार की तिकड़ी में फंसे इस सड़क की मरम्मत नहीं हो सका। इसहोकर कॉलेज जाने वाली छात्रा दिव्या रानी कंचन मिश्रा रत्नेश्वर साह ने बताया कि स्टेडियम में या फिर हवाई अड्डा पर सीएम या अन्य बड़े नेताओं का कार्यक्रम होता था तो इसकी मरम्मत होती रही है। अब चार सालों से इन दोनों ही स्थानों पर कार्यक्रम बंद है, तो इसकी मरम्मत भी बंद हो गयी है।
प्रतिदिन गुजरते वाहनों का काफिला आज बच्चों का ग्राउंड बना—
जिस सड़क से हर वक्त वाहनों की आवाजाही होती थी, वह आज विरान है। पूरे दिन रात में इक्के दूक्के वाहन ही इधर से भूल भटके आ जाते हैं। या फिर स्थानीय कॉलनियों के लोगों का अपना वाहन आता जाता है। अब हालत इतनी खराब है कि यह बच्चों का प्ले ग्राउंड के रुप में उपयोग में लाया जा रहा है। बाइपास के रुप में महत्वपूर्ण सिंघानिया चौक से महाराजगंज की जिसकी जर्जरता जानलेवा हो चुकी है। इसकी खतरनाक स्थिति के कारण इस साल दो दर्जन से अधिक बाइक व अन्य सवार जख्मी हो चुके हैं। इस सड़क से अब चलना दुभर हो चुका है। लगभग एक किमी की इस सड़क पर हर दिन जो भी भटके हुए लोग पहुंच जाते हैं, वे उपर वालों के रहमोकरम के लिए प्रार्थना करने लगते हैं।
काफी महत्वपूर्ण हैं सड़क—
यह सड़क जिले भर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरभंगा, रैयाम व अन्य पंचायतों से आने वाले वाहन इस होकर ही शहर से बाहर निकलता रहा है। रहिका, शहर के आउटर स्थान व अन्य प्रखंडों के लिए लोग पंडौल या अन्य स्थानों से आने के बाद इसहोकर ही आते जाते हैं। शहर में दो ही बाईपास सड़क है। एक जलधारी चौक से रांटी की ओर और दूसरी सड़क सिंघानिया चौक से महाराजगंज होते हुए सप्ता जाने वाली यह सड़क है। इसमें इस सड़क से अब जर्जरता की वजह से अवागमन ठप हो चुका है।
विधानसभा में उठ चुका है मामला—
उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ विधानभा में इस सड़क की जर्जरता और लोगों की हो रही परेशानी को लेकर विधानसभा में उठा चुके हैं। सरकार की ओर से बताया गया कि नगर निगम उसे उपलब्ध करायी गयी राशि से इसका निर्माण कर सकती है। लेकिन इसके बाद भी यह अधर में लटका हुआ है। क्योंकि नगर निगम इतने बड़े बजट की सड़क का निर्माण करने में असक्षम है। अबतक इतनी बड़ी बजट की सभी सड़केां का निर्माण सरकार के स्तर से विशेष फंड व राशि से किया जाता रहा है।
क्या कहते हैं नगर आयुक्त—
नगर निगम के आयुक्त अनिल चौधरी ने बताया कि राशि उपलब्ध होते ही इसका भी निर्माण नगर निगम से किया जायेगा। इसके लिए विभाग को भी प्राक्कलन बनाकर भेजा गया है। उम्मीद है शीघ्र ही इसका निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो जाए।



