बिहार

BIHAR:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दरभंगा में मामला दर्ज

दरभंगा- 15 मई। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दरभंगा के लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। राहुल गांधी सहित 20 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ जो दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है, उसमें से पहली बीएनएस की धारा 163 (पुराना 144) निषेधाज्ञा तोड़ने के कारण, मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट खुर्शीद आलम ने केस दर्ज कराई है, तो दूसरी प्राथमिकी बिना अनुमति अम्बेडकर कल्याण छात्रावास में जबरन कार्यक्रम करने के कारण, ज़िला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसकी पुष्टि दरभंगा सदर के एसडीपीओ अमित कुमार और सदर एसडीएम विकास कुमार ने की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button