
क्राइम
BIHAR:- कनकई नदी में नहाने के क्रम में डूबने से भाई बहन की मौत
अररिया- 05अप्रैल। जोकीहाट थाना क्षेत्र के केसर्रा पंचायत अंतर्गत डेंगाबाड़ी में भाई बहन की कनकई नदी में नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई।दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई बहन हैं। दोनो बच्चे नहाने के लिए कनकई नदी गये हुए थे।नहाने के क्रम में बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी मे चली गयी, जिसके बाद वह शोरगुल मचाने लगी,जिसे देख भाई ने डूबते बहन को बचाने के लिए हाथ बढ़ाया और वह भी गहरे पानी में चला गया।इसके बाद दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों के कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर जोकीहाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा।



