बिहार

BIHAR:- उड़ीसा के बालासोर ट्रेन हादसे में मधुबनी के चार लोगों की मौत

मधुबनी- 04 जून। उड़ीसा राज्य के बालासोर में हुए ट्रेन हादसा में मधुबनी जिले के भी चार लोगों की मृत्यु की सूचना है। आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला प्रशासन की टीम ट्रेन दुर्घटना के बाद से ही पूरी सक्रियता के साथ  स्थिति पर नजर बनाए हुई है। तथा मृतकों के परिजनों के साथ लगातार संपर्क में है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा स्वयं इस कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे है। मृतकों की पूर्ण विवरणी निम्न है। मृतक 36 वर्षीय राजेश कुमार यादव पिता राम उदगार यादव ग्राम सनौर धनुषी, अंचल रहिका जिला मधुबनी। मृतक 26 वर्षीय दिलीप सदाय पिता रामविलास सदाय ग्राम बिरौल, अंचल पंडौल, जिला मधुबनी एवं मृतक 20 वर्षीय सुंदर कुमार पिता ललित सदाय ग्राम परमानंदपुर वार्ड संख्या-10,अंचल झंझारपुर जिला मधुबनी। मृतक 44 वर्षीय जीतेन्द्र महतो पिता जियालाल महतो पंचायत पथराही(मकरी),वार्ड संख्या-13 अंचल लदनियां जिला मधुबनी। मृतक दिलीप सदाय एवं सुंदर कुमार का अंतिम संस्कार सम्पन्न हो चुका है। जिसमें संबधित अंचलों के अंचल अधिकारी सहित कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आंशिक रूप घायल एवं सकुशल लौटे लोगो से भी मिलकर उनका कुशल-क्षेम पूछा एव घटना क्रम की पूरी जानकारी प्राप्त किया। रविवार को सात यात्री सुरक्षित रूप से सकुशल अपने घर पहुंचे। एक सुरक्षित रूप से लौटे यात्री की आज रात्रि में आने की संभावना है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में जिला प्रशासन पूरी संवेदना के साथ मृतकों के परिजनो के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रावधान के तहत सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 एवं मोबाइल नंबर 7061804037 पर सम्पर्क कर सकते है। उक्त मोबाइल पर व्हाट्सअप मैसेज भी भेज सकते है।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button