क्राइम

BIAHR:- बेगूसराय में अपहरण कर हत्या मामले में 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बेगूसराय- 07 जनवरी। पुलिस ने अक्टूबर माह में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में सुलेन महतों की अपहरण के बाद हुए हत्या मामले में दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों कुख्यात की गिरफ्तारी से एक ओर हत्या मामले का पर्दाफाश हो गया, वहीं क्षेत्र में आपराधिक वारदात में कमी होने की आशंका है। बेगूसराय के नव पदस्थापित एसपी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। एसपी ने बताया कि चार अक्टूबर को साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मतूबरोई निवासी सुलेन महतों का अपहरण कर मारपीट करते हुए हत्या के बाद लाश मुंगेर पुल से गंगा नदी की धार में फेंक दिया गया था। इस मामले में घटना के कुछ दिनों बाद लखमिनियां निवासी दो अपराधी दिल खुश सिंह तथा दीपक सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बलिया डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र के नेतृत्व में लगातार अनुसंधान चल रहा था। जिसके बाद साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही निवासी गुलाब यादव तथा श्रीनगर निवासी नकुल यादव को गिरफ्तार किया गया है। गुलाब यादव पर हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी के 18 मामले दर्ज हैं, जबकि नकुल यादव के विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती आदि के आठ मामले दर्ज हैं।

एसपी ने बताया कि लखमिनियां निवासी ब्रजेश सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर पैसा लेनदेन के विवाद में सुलेन महतों की हत्या कर दिया था। जिसमें अब तक चार अपराधी पकड़े जा चुके हैं तथा ब्रजेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। गिरफ्तार किए गए अपराधों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। मामले के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा। एसपी ने बताया कि पुलिस प्रशासन अपराध पर काबू पाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। योगदान करने के बाद उन्होंने सभी डीएसपी एवं थानाध्यक्ष से पेंडिंग केस का लिस्ट बनवाया गया है। डीएसपी एवं थानाध्यक्ष को लगातार छापेमारी कर लिस्ट में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button