
BIAHR:-बेगूसराय में युवक की पीट-पीटकर हत्या
बेगूसराय- 22 दिसंबर। बेगूसराय जिला के बलिया थाना क्षेत्र से बुधवार को पुलिस ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद उसे फेंक दिया गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के कसबा गांव की है। मृतक स्थानीय निवासी कपिल देव शर्मा के पुत्र अमोल कुमार शर्मा है। घटनास्थल के समीप से खून से सना लकड़ी भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार कसबा अलीनगर उर्दू प्राथमिक विद्यालय के सामने एक बगीचा शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा बलिया थाना को दी गई थी। सूचना मिलते ही बलिया थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे, इसके बाद काफी खोजबीन करने पर पहने गए कपड़ों के आधार पर शव की पहचान हो सकी।
मृतक अमोल शर्मा की मां अरुणा देवी ने बताया कि 20 दिसंबर को उनकी बहु एवं बेटा रात में घर से जेवर और कपड़ा लेकर निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे और आज अज्ञात शव पड़े होने की सूचना पर जब बगीचे में पहुंची तो उनके बेटा की लाश मिली तथा बहू गायब है। अरुणा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटा की शादी 2019 में लखमीनियां निवासी मनोज शर्मा की पुत्री से हुई थी लेकिन पति-पत्नी मेंं हमेशा विवाद होते रहता था। इसी को लेकर उनकी बहू ने सहयोगियों के साथ मिलकर पीट-पीटकर अमोल शर्मा की निर्मम हत्या कर दिया है।
बलिया इंस्पेक्टर ने बताया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य के अनुसार पीट-पीटकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज कर मामले की छानबीन तथा हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



