
BHAGARPUR:- फर्जी प्रमाण पत्र पर बनी सोनूडीह सतजोरी पंचायत की मुखिया पर होगा FIR
भागलपुर- 23 दिसंबर। जिले के गोराडीह प्रखंड अंतर्गत सोनूडीह सतजोरी पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया करुणा देवी के ऊपर अंचलाधिकारी गोराडीह पर प्राथमिकी दर्ज करने का गोराडीह थाना अध्यक्ष को आदेश दिया गया है। नवनिर्वाचित मुखिया द्वारा नामांकन पत्र दाखिल के समय दिए गए जाति प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र को अंचल अधिकारी द्वारा अमान्य करार दिया गया है।
अंचल कार्यालय द्वारा इस आशय का पत्र जिसका पत्रांक 810 दिनांक 22-12- 2021 में वर्णन किया गया है, कि मुखिया प्रत्याशी गुड़िया देवी द्वारा शिकायत मिलने के बाद उक्त नवनिर्वाचित मुखिया के जाति प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र का जांच राजस्व कर्मचारी द्वारा कराए जाने पर पता चला कि आवेदिका का पैतृक स्थान झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत महागामा प्रखंड के लौगाई पंचायत है। मामले से प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा को अवगत कराते हुए, अंचला अधिकारी द्वारा राजस्व कर्मचारी जांच प्रतिवेदन के आधार पर नवनिर्वाचित मुखिया का जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र को रद्द करते हुए गोराडीह थाना अध्यक्ष को उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश निर्गत किया गया।



