बिहार

BHAGALPUR:- युवक की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

भागलपुर-06 फरवरी। जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया से गोलहु जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग किनारे पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। उक्त व्यक्ति के शरीर पर गोली के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि शहर में 24 घंटे के अंदर यह दूसरी हत्या की घटना सामने आई है। बीते शाम लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाईपास के पास जमीन दिखाने के नाम पर युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया था। सुबह-सुबह मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में हत्याकांड को लेकर शहर में पुलिस के गस्ती और मुस्तैदी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा क्राइम मीटिंग कर सभी थाना प्रभारियों को अपराध की रोकथाम के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। उसके बावजूद लगातार दो घटना पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक के शरीर पर पांच से छह गोली के निशान देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या कहीं अन्यत्र करके यहां पर शव को फेंका गया है। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात एक उजले रंग की चार पहिया वाहन गांव में देखी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि चार पहिया वाहन से ही शव यहां ठिकाने लगाया गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि अवैध संबंध को लेकर हत्या की गई होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button