
BHAGALPUR:- बरात से भरी स्कार्पियो पर हाईवा ट्रक पलटी, छह बरातियों की मौत
भागलपुर- 30 अप्रैल। घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर गांव के पास एनएच-80 पर छर्री लदी हाईवा ट्रक बराती सवार तीन स्कार्पियो पर पलट गई। घटना सोमवार देर रात की बताई गई है। घटना में छह बाराती की मौत हो गई। घटना में दो स्कार्पियो को आंशिक क्षति हुई है। जबकी एक स्कार्पियो सवारी सहित छर्री के नीचे पुरी तरह ढंक गया। बताया गया है कि छर्री के नीचे दबे स्कार्पियो में नौ सवारी सवार थे। स्थानीय लोगों द्वारा छर्री हटाया गया। उक्त क्षतिग्रस्त स्कार्पियो में सवार एक वर्षीय बालक सहित छह लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। सभी जख्मियों को ईलाज के लिए मायागंज ले जाया गया।
वहीं जख्मी अनुप लाल दास ने बताया कि हमलोग मुंगेर से श्रीमतपुर पीरपैंती बरात जा रहे थे। घटनास्थल के पास अचानक छर्री लदी हाईवा पलट गई। हम लोग छर्री के नीचे पुरी तरह ढंक गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह मेरी जान बच सकी। वहीं इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई।



