
BETTIAH:- पुलिस केन्द्र में तैनात 3 दर्जन पुलिस पदाधिकारी स्थानांतरित
बेतिया-09 फरवरी। पुलिस केन्द्र में तैनात तीन दर्जन दारोगा व जमादारों का स्थानांतरण विभिन्न थानों, कोर्ट सुरक्षा में किया गया है। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि दारोगा लालबाबू राय को गौनाहा थाना, ललन उपाध्याय को महिला थाना, लालदेव सिंह को नगर थाना, विजय कुमार पांडेय चनपटिया थाना, लक्ष्मण प्रसाद सिंह कालीबाग ओपी, सूर्य ज्योति कुमार पांडेय, एनटी लीकर टास्क फोर्स सदर क्षेत्र किया गया है। इसके अलावा नवीन चन्द्र चौधरी मनुआपुल ओपी, अजीत कुमार सिंह शिकारपुर, रामबली प्रसाद नौतन, विक्रमा सिंह कुमारबाग ओपी, मो. कलीम खान इनरवा थाना,विनय कुमार पांडेय जगदीशपुर थाना, गोविंद ओझा गोपालपुर थाना, गजेन्द्र कुमार यादव बानुछापर ओपी, अशोक कुमार मुखिया मुफस्सिल थाना,रामाकांत उपाध्याय मझौलिया थाना, महावीर मिश्रा नगर थाना, भीमसेन प्रसाद यादव लौरिया थाना, मनोज कुमार चौधरी रक्षित कार्यालय चौकीदार कोषांग, लालसाहेब प्रसाद मझौलिया थाना, विशंभर गोस्वामी सीसीटीवी कंट्रोल रूम कोर्ट परिसर, राजेन्द्र प्रसाद सिंह पुलिस केन्द्र में तैनात किया गया है।
जमादार सुरेश प्रसाद गोड को उत्पाद विभाग, रवीन्द्र कुमार को नगर थाना, कृष्णा राम नौतन, मनोज कुमार सिंह मझौलिया, कृष्ण देव प्रसाद कोर्ट सुरक्षा, कौलेश्वर सिंह चनपटिया, प्रमोद कुमार माझी कुमारबाग, जलेश्वर भक्त बैरिया थाना, नवीन कुमार सिंह कंगली थाना, हेमंत कुमार इनरवा थाना, झलकदेव सिंह लौरिया थाना, शिव कुमार साह गौनाहा थाना, निर्मल उरांव एससीएसटी थाना, मधुसूदन प्रसाद गुप्ता सहोदरा थाना, लालबाबू पासवान मैनाटांड़ थाना, अखिलेश ठाकुर मुफस्सिल थाना तथा दिनेश्वर सिंह सीसीटीवी पुलिस केन्द्र में तैनात किया गया है।



