बिहार

BEGUSARAI:- चुनावी रंजिश में ताबड़तोड़ चली गोली,एक की हालत नाजुक

बेगूसराय-12 दिसंबर। बेगूसराय में प्रशासन की लाख कड़ाई केे बावजूद अपराधियों का कहर कम नहींं हो रहा है। शनिवार की देर रात भी बेखौफ बदमाशों ने चुनावी रंजिश में हो रहे विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव की है, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अवनीश कुमार सिंह का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

मतदान के दिन से ही दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ रहा था। इसी दौरान शनिवार की देर रात हो रहे विवाद में उसे गोली मार दी गई। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारण का खुलासा होने की बात कह रही है। परिजनों ने बताया कि गांव के ही अपराधी चंदन कुमार के द्वारा गाली-गलौज किया जा रहा था। गाली-गलौज का विरोध करने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिससे एक गोली अवनीश कुमार सिंह को लग गई। गोली की आवाज सुनकर घरवाले तथा आसपास केेे लोग दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने आनन-फानन में अवनीश को इलाज के लिए जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर चर्चा है कि पंचायत चुनाव के विवाद में हो रहे वर्चस्व की जंग में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है, जिसमें लोडेड पिस्तौल लेकर घूम रहे एक अन्य युवक को भी गोली लगी है, हालांकि इस संबंध में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button