BEGUSRAI:- भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का उमड़ा सैलाब

बेगूसराय- 18 जनवरी। गगनभेदी देशभक्ति नारों, पोस्टरों बैरों से सजी दीवारें, हाथ में तिरंगा थामे लोगों के हुजूम के बीच भारत जोड़ो यात्रा का बिहार संस्करण बिहार जोड़ो यात्रा ने इतिहास रच दिया। आजादी क़े बाद कांग्रेस द्वारा आयोजित किसी कार्यक्रम में जुटने वाली भीड़, कार्यकर्ताओं का जनसैलाब और नेताओं की एकजुटता के मामले में इस कार्यक्रम ने इतिहास रचा है। बखरी में अमिता भूषण द्वारा सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के बाद बुधवार की सुबह ध्वजारोहण और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुनः यात्रा शुरू हुई।

बखरी से चलकर यात्रियों ने गढ़पुरा प्रखंड में सोनमा के समीप प्रवेश किया तथा कुम्हारसों में सभा आयोजित किया गया। यहां भोजन बाद शुरू यात्रा बाबा हरिगिरिधाम होते हुए 1930 में बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह द्वारा किए गए नमक सत्याग्रह स्थल गढ़पुरा पहुंची। जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद थाना चौक मैसना होते हुए यात्रा छौड़ाही प्रखंड के एकम्बा पंचायत में प्रवेश कर गई। रात्रि विश्राम छौड़ाही प्रखंड के सावंत में रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन यात्रा शुरू होकर सागी के समीप समस्तीपुर जिला में प्रवेश करेगी। यहां बेगूसराय जिलाध्यक्ष द्वारा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष को यात्रा ध्वज सौंपा जाएगा।

यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, मदन मोहन झा, अमिता भूषण, शिव प्रकाश गरीबदास, अभिषेक कुमार सिंह, अजीत गौतम एवं रत्नेश कुमार टुल्लु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चल रहे हैं।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!