बिहार

BEGUSARAI: 20 लाख का शराब पकड़ाया, 2 कारोबारी गिरफ्तार

बेगूसराय- 25 जून। शराब कारोबारियों के पीछे पड़ी बेगूसराय पुलिस एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बखरी डीएसपी के नेतृत्व में गढ़पुरा थाना की पुलिस ने ट्रक एवं बोलेरो से करीब 20 लाख मूल्य का 224 कार्टून विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।

शनिवार को गढ़पुरा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी चंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सूचना मिली कि शराब कारोबारियों के द्वारा ट्रक से शराब की बड़ी खेप मंगाई गई है। जिसे विभिन्न छोटे-बड़े वाहनों में खाली कर खपाने के फिराक में धंधेबाज लगे हुए हैं। सूचना मिलते ही गढपुरा थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद सहित पूरी टीम की मदद से सघन जांच के दौरान गढ़पुरा-मंझौल के सरचिया पुल के समीप बैक कर वापस भगाने की कोशिश कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया लेकिन पुलिस को देखते ही कारोबारी संग ट्रक चालक एवं बुलेट सवार एक लाइनर भागने में सफल रहा। जबकि ट्रक से 214 कार्टून विदेशी शराब तथा मौके पर से मंझौल निवासी अमर प्रसाद सिंह के पुत्र रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया, रोशन पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। इसकी निशानदेही पर शराब लेकर भाग रहे एक बोलेरो का पीछाकर कुम्हारसों में बोलेरो से दस कार्टून शराब बरामद किया गया। मौके पर से बोलेरो मालिक-सह-मालिक बखरी थाना क्षेत्र के कोयला मोहन निवासी सुभाष महतो को गिरफ्तार किया गया है।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों ने पूछताछ के दौरान कई अन्य शराब कारोबारियों का नाम बताया है, जिसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गढ़पुरा एवं छौड़ाही थाना क्षेत्र के बॉर्डर एकम्बा चौक के समीप ट्रक ट्रक से कुछ कार्टून शराब अनलोड किया गया। इसमें से एक पिकअप एवं एक ऑल्टो कार पर शराब लेकर छौड़ाही ले जाया जा रहा था, जबकि ट्रक पर शेष शराब को काबर के रास्ते होकर शिवांगी पेट्रोल पंप के समीप निकला गया तथा रक्सी चौक की ओर ले जाने के बदले रास्ता भटककर गढ़पुरा की ओर ले जाया जा रहा था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button