बिहार

BEGUSARAI:- रंगदारी और हत्या मामले में फरार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बेगूसराय- 10 फरवरी। बेगूसराय पुलिस को हत्या और रंगदारी मामले के एक फरार अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इस अपराधी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। एसपी योगेन्द्र कुमार ने यह जानकारी गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। एसपी ने बताया कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौड़ा निवासी बलराम ठाकुर का पुत्र विकास कुमार हत्या, रंगदारी और एससी-एसटी मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। विकास के अपने घर के समीप आने की गुप्त सूचना मिलने के बाद तेघड़ा थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। विकास ने 2018 में रंगदारी नहीं देने पर एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था। जबकि 2021 में रंगदारी नहीं देने के कारण अपने ही गांव के टुनटुन कुमार की मारपीट के बाद साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके विरुद्ध अब तक तीन मामलों का पता चला है, शेष जांच पड़ताल की जा रही है।

एसपी ने बताया कि विकास की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद है। दूसरी ओर वाहन चेकिंग के दौरान नगर थाना की पुलिस ने दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष और डीएसपी को प्रत्येक दिन लगातार वाहन चेकिंग का आदेश दिया गया है। नगर थाना द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान काली स्थान के समीप से बाइक पर सवार मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी निवासी माधव कुमार और गौरव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी पिस्तौल, तीन गोली, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद किया गया है। दोनों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी से एक बड़ी घटना टल गई है, इसको लेकर नगर थानाध्यक्ष को पुरस्कृत किया गया है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अब सभी थाना क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलेगा। प्रेस वार्ता में सदर डीएसपी अमित कुमार भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button