बिहार

BEGUSARAI:- पत्रकार हत्याकांड में आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, एक ने किया आत्मसमर्पण

बेगूसराय- 28 मई। अपराध पर काबू पाने के लिए अपराधियों के मन में भय पैदा करने के उद्देश्य अब बिहार पुलिस भी यूपी पुलिस की राह पर चल पड़ी है। बेगूसराय पुलिस ने पत्रकार सुभाष कुमार हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों के घर पर शनिवार को बुलडोजर चलवा कर कुर्की जब्ती करते हुए सभी सामान जब्त कर लिया। इस दौरान एक आरोपी के घर से देसी पिस्तौल, पिस्तौल की गोली एवं बंदूक की गोली भी मिली है।

कोर्ट के आदेश पर फरार चल रहे तीनों आरोपी के घर की कुर्की जब्ती होनी थी, लेकिन बुलडोजर चलाने की कार्रवाई के बीच एक नामजद आरोपी ने खगड़िया में आत्मसमर्पण कर दिया है। जिसके कारण उसके घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई नहीं हो सकी।

चित्रगुप्त नगर खगड़िया के थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पत्रकार सुभाष हत्याकांड में नामजद परिहारा सहायक थाना क्षेत्र के सांखू निवासी अपराधी नितेश कुमार उर्फ लूटन महतो ने शनिवार की दोपहर आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अपराधी से पूछताछ की जा रही है, वरीय पदाधिकारियों को भी सूचना दिया गया है।

कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के घर पर नोटिस चिपकाने के 36 घंटा बाद हत्या के आठवें दिन शनिवार की दोपहर आसपास के थाना एवं भारी संख्या में पुलिस बल के साथ बखरी डीएसपी चंदन कुमार सबसे पहले हत्याकांड के आरोपी खगड़िया जिला के रानी शकरपुरा निवासी नाथो महतो के पुत्र रौशन महतो एवं प्रियांशू महतो के घर पहुंचे तथा जेसीबी के माध्यम से घर को तोड़फोड़ करने के बाद सभी सामान जप्त कर लिया। कुर्की जब्ती की इस कार्रवाई के दौरान घर से 18 इंच का एक देसी पिस्तौल, पिस्तौल का चार गोली एवं बंदूक का दो गोली बरामद किया गया है।

डीएसपी ने बताया कि यहां कार्रवाई करने के बाद पुलिस की टीम परिहारा ओपी क्षेत्र के सांखू गांव में सत्यनारायण महतो के पुत्र नितेश कुमार उर्फ लूटन महतो का घर बुलडोजर (जेसीबी) से तोड़फोड़ करने के लिए जा रही थी, कि इसी बीच नितेश कुमार द्वारा खगड़िया के थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। बखरी डीएसपी ने बताया कि आत्मसमर्पण कर दिए जाने के कारण उसके घर कुर्की की कार्रवाई नहीं हो सकी है। फिलहाल जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी खगड़िया के लिए रवाना हो गए हैं। कुर्की को लेकर एक ओर जहां सुरक्षा के काफी बंदोबस्त किए गए थे, वहीं लोगों की भारी भीड़ जुटी रही तथा सबों ने इस निर्मम हत्याकांड की निंदा करते हुए बुलडोजर चलाने की कार्रवाई का जोरदार समर्थन किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button