बिहार

BEGUSARAI:- झोपड़पट्टी में भीषण अगलगी, 6 घर जलकर राख

बेगूसराय-05 अप्रैल। बेगूसराय जिला मुख्यालय में जेल के सामने स्थित झोपड़पट्टी में आग लगने से मंगलवार की दोपहर छह घर घर जलकर राख हो गया। इस दौरान दमकल आने में देर होने पर आग बुझाने का प्रयास कर रहे संजय पासवान नाम का एक युवक घायल भी हो गया है। स्थानीय लोगों एवं दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है,आशंका जताई जा रही है कि दोपहर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से आग भड़की है। बताया जा रहा है कि रणजीत मल्लिक के घर में आग लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की भयावहता को देखते हुए मोहल्ले के युवाओं ने साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन जब तक लोग जुगाड़ कर पाते, तब तक खुशबू देवी,मीनाक्षी देवी,कंचन देवी, मनीषा देवी, मीणा देवी, रणजीत मल्लिक एवं गजाधर पासवान का घर जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है, घर में रखे कपड़ा एवं अनाज सहित सभी सामान जलकर राख हो गए हैं। लोगों ने प्रशासन से अविलंब राहत मुहैया कराने की मांग किया है। वहीं, अग्निशमन कर्मियों के प्रति भी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगते ही तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दिया गया, लेकिन दमकल गाड़ी काफी देर से पहुंची, जिसके कारण आग बेकाबू हो गया। 

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button