बिहार

Begusarai:- एचडीएफसी बैंक से 20 लाख रुपये की लूट

बेगूसराय- 21 मार्च। बेगूसराय शहर के हरहर महादेव चौक पर स्थित एचडीएफसी बैंक से बदमाशों ने गुरुवार को 20 लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष सहित पूरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी ने बताया कि 20 लाख की लूट की बात सामने आई है। पांच अपराधी बैंक में घुसे थे और लूटपाट कर सभी भाग निकले। चार बैंक कर्मियों के साथ मारपीट की बात भी सामने आ रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हर दिन की तरह बैंक खुलने के बाद कामकाज चल रहा था। इसी दौरान पांच बदमाश बैंक में घुस गए और बैंककर्मियों और बैंक में मौजूद ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद बैंक में लूटपाट करने लगे। करीब 20 लाख रुपए लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button