बिहार

BEGUSARAI:- सीएम के स्वास्थ लाभ के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने किया हवन

बेगूसराय- 12 जनवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए बेगूसराय में भी पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया है। जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ता लगातार विभिन्न स्तर पर पूजा-पाठ कर रहे हैं। बुधवार को भी बेगूसराय में जदयू कार्यकर्ताओं ने विष्णुपुर काली मंदिर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हवन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कोरोना से पीड़ित बिहार के सभी जनमानस क जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए मंत्रोच्चार के साथ किया। हवन इस मंत्रोच्चार हवन पूजन कार्यक्रम में प्रदेश नेत्री अनीता मिश्रा, पूर्व प्रवक्ता अरुण महतो, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र पटेल, जिला सचिव अजय पासवान, कार्यालय प्रभारी सुमित प्रधान , जिला महासचिव अर्चना कुमारी एवं राजेंद्र महतो उर्फ बिच्छू राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button