
बिहार
BCP के परिवर्तन रैली से राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय महतो की मधुबनी नगर निगम को भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लल्कार
मधुबनी-06 सितंबर। भारतीय चेतना पार्टी के तत्वाधान में टाउन क्लब मैदान में नगर निगम में भ्रष्टाचार मिटाओ परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया। वही रैली को संबोधित करते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय महतो ने कहा की नगर निगम में भ्रष्टाचार और लूट खसोट ज्यादा हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि भ्रष्टाचार,मारपीट, छींतय, महंगाई-बेरोजगारी इन सभी मुद्दों पर रोक लगायी जाए। इस कार्यक्रम में लक्ष्मी देवी,विनोद प्रसाद गुप्ता,राम प्रसाद गुप्ता,उमेश शाह,रानी देवी, राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव शंकर श्रीवास्तव,भिवा देवी, आशा देवी, खुशबू देवी, रीना देवी, राकेश शाह,संतोष शाह,सुंदरी देवी, अजीत झा, राकेश शाह, रामप्रसाद शाह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।



