
ARRIYA:- नये डीएम के रूप में इनायत खान ने किया पदभार ग्रहण
अररिया- 09 मई। जिले के नये डीएम के रूप में इनायत खान ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया।तत्कालीन डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने अपने कार्यालय में इनायत खान को डीएम का पदभार सौंपा।
डीएम का पदभार ग्रहण करने के साथ ही नये डीएम इनायत खान ने कहा कि शेखपुरा से स्थानांतरण होने के बाद ही इंटरनेट के विभिन्न स्रोतों के माध्यम से अररिया जिला के बारे में जानकारी ली है और विधि व्यवस्था संधारण के साथ केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का सही ढंग से कार्यान्वयन उनकी भागीदारी होगी।साथ ही क्षेत्र भ्रमण और जनता की भागीदारी के तहत शिक्षा,जीविका के तहत उद्यमिता के स्कोप को बढ़ावा देने के साथ पूर्व के डीएम के द्वारा प्रारम्भ किये गये लोककल्याणकारी कार्यों को गति पहुंचाने के दिशा में कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा कि अररिया जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे योजनाओं और उनकी प्रगति की जानकारी लेगी।उन्होंने कहा कि प्रशासकीय कार्यों को सफलता जनता के सहयोग के बिना अधूरा है और जनसहयोग की अपेक्षा रखती है।इसके अलावे पुराने जिलों में किये गये कार्यों से मिले तुजुर्बा का इस्तेमाल भी जनहित में लगाने का काम करेगी।



