
आंध्र प्रदेश पर भी पड़ेगा बिहार में भाजपा-जदयू की राजनीतिक उलटफेर का असर : चरित्र सदा
मधुबनी- 07 मार्च। राज्यसभा भेजने के बहाने बिहार की कुर्सी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेदखल करने की भाजपा की राजनीतिक चाल का असर आंध्र प्रदेश में भाजपा और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) पर भी पड़ सकता है। भाजपा पहले सीएम नीतीश कुमार को रास्ता दिखाने की साजिश की हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को भी निपटने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उक्त बातें राजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चरित्र सदा ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद कांग्रेस मुक्त भारत को हवा देकर विभिन्न राज्यों के क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर सत्ता हासिल किया। अब अपने सहयोगी दलों से मुक्त राज्यों के रास्ते पर चल पड़ी है। राज्यों की क्षेत्रीय दलों और जनता भाजपा की चाल को समझ चुकी है।
उन्होंने कहा कि जात-पात तो कभी अगडी-पिछड़ी कार्ड खेलकर सत्ता हासिल करना ही भाजपा की नियत रही है। सत्ता के लिए भाजपा अपने सहयोगियों को भी छुट्टी करने से नहीं चूकती है। महाराष्ट्र मॉडल किसी से छीपी नहीं है। अब इसका ताजा उदाहरण बिहार में देखने को मिल रहा है। बिहार की सत्ता पर भाजपा अपना मुख्यमंत्री बिठाने के लिए नीतीश कुमार को बड़े आराम से राज्यसभा का रास्ता दिखाने की साजिश की गई है।



