बिहार

बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के साथ ही नई चीनी मिलों की होगी स्थापना: गन्ना उद्योग मंत्री

पटना- 10 फ़रवरी। गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय कुमार ने कहा कि बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के साथ ही नई चीनी मिलों की स्थापना कराई जाएगी। इसके लिए राज्य के 25 जिलाधिकारियों के पास पत्र भेजकर जगह चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। गन्ना उद्योग मंत्री मंगलवार को विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्त बातें कहीं।

मंत्री संजय कुमार ने कहा कि राज्य में 9 चीनी मिलें कई वर्षों से बंद है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बनी सरकार राज्य में अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने का निर्णय लिया है, ताकि बिहार के लोगों को अपने राज्य में ही रोजगार उपलब्ध हो सके। इसी को लेकर सात निश्चय में राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों का जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही राज्य में 25 नई चीनी मिलें स्थापित करने की दिशा में गन्ना उद्योग विभाग तेजी से कार्य कर रहा है।

संजय कुमार ने कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, समस्तीपुर, गया जी, शिवहर, सीवान, रोहतास, मोतिहारी, बेतिया, पटना, पूर्णिया, वैशाली, सारण, नवादा, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, भागलपुर, नालंदा, बांका, मधेपुरा, मधुबनी और दरभंगा में नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए जगह चिन्हित करने का निर्देश संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को दिया गया है।

उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले के रैयाम और मधुबनी जिले के सकरी में चीनी मिल की स्थापना सहकारिता विभाग के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार करने के लिए गन्ना उद्योग विभाग ने अपनी सहमति प्रदान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में एक करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने का जो वादा किया है उसको लेकर गन्ना उद्योग विभाग कार्य कर रहा है। पांच वर्ष के अंदर सभी नई चीनी मिलों को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

गन्ना उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य में कार्यरत चीनी मिलों के माध्यम से पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से 427.14 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई है, जिसमें किसानों को भुगतेय राशि 1589 करोड़ 69 लाख रुपये के विरुद्ध 1395 करोड़ 38 का भुगतान कर दिया गया है। किसानों के बकाये गन्ना मूल्य का 87.78 प्रतिशत है। शेष बकाये राशि की भुगतान कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button