ताज़ा ख़बरें

AIBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप मार्च 2022 तक स्थगित

लुसाने- 11 नवंबर। इस्तांबुल में 06 से 19 से दिसंबर तक होने वाली एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप को मार्च 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

आयोजकों ने कहा कि एआईबीए इस कार्यक्रम को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, लेकिन प्राप्त प्रतिक्रिया यह है कि बहुत से राष्ट्रीय संघ अपने देशों के भीतर कठिन परिस्थितियों और प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं।


एआईबीए के निदेशक मंडल की आम सहमति से तुर्की नेशनल फेडरेशन ने महिला विश्व चैंपियनशिप को मार्च 2022 तक स्थगित करने का फैसला किया है। एआईबीए के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने कहा, “हम जानते हैं कि कुछ टीमों ने इस आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है और हमें निराशा होगी।”

उन्होंने कहा, “हालांकि, हमारे एथलीटों,अधिकारियों और अन्य हितधारकों की सुरक्षा और भलाई प्राथमिकता है, इसलिए हम इस आयोजन को आगे बढ़ाने के लिए जोखिम नहीं उठा सकते हैं।”

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button