
सीता स्वरूपिणी मिथिला की बहनों के लिए होगी सामूहिक विवाह का आयोजन: विकास कुमार माली
मधुबनी- 24 मार्च। माता सीता की धरती मधुबनी सहित मिथिला की आर्थिक रूप से कमजोर पुत्रियों की विवाह के लिए कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी सक्रिय रूप से कार्य करेंगी। आने वाले समय में मधुबनी,दरभंगा,सीतामढ़ी सहित मिथिला के अन्य जिलों में गरीब पुत्रियों के लिए वृहद स्तर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सामूहिक विवाह पर आने वाला खर्च का वहन सोसाइटी करेंगी।
इसकी जानकारी देते हुए कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सोसायटी के संस्थापक सह सचिव विकास कुमार माली ने बताया कि अगले माह मिथिला के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे।मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी सहित अन्य जिलों में सोसायटी द्वारा पूर्व में कार्य शुरू किया गया था। अब सक्रिय रूप से सोसायटी का विस्तार किया जाएगा। सोसायटी का विस्तार बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ में सामूहिक विवाह कार्य को विस्तार दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरेक नारी की गरिमा सीता सामान होती है। उनका सम्मान हरेक लोगों को करना चाहिए। बेटियों की शिक्षा, विवाह और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कर्तव्य का पालन करना चाहिए। कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी इस कार्य को कर रही है। इस कार्य में समाज के हरेक सक्षम लोगों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने पुत्री की विवाह बड़ी चुनौती जैसी होती है। इसके लिए उन्होंने सामूहिक विवाह की परंपरा को बढ़ावा दिया। बेटियां बोझ नहीं बल्कि वरदान होती है। वह अपने नैहर और ससुराल दोनो कुल को आबाद करती है। इनकी शिक्षा और सम्मान सर्वोपरि होता है।



