बिहार

MADHUBANI:- ग्रामीण बैंक बसौली के कैशियर से ईजरा-बसौली पुल के पास बड़ी लुट, रहिका-रैयाम थाना सीमा के कारण नही हो सकी है FIR दर्ज

मधुबनी- 27 फरवरी। जिले के रहिका थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक बसौली के कैशियर की बाईक,तीस हजार रुपये और बैंक की चाभी नामालूम अपराधियों ने लूट कर फ़रार हो गये। यह घटना शाम करीब सात बजे के आसपास की है।

मिली जानकारी के अनुसार बसली-ईजरा के बीच बसौली पुल के पास बाईक सवार अपराधियों ने बैंक कैशियर अश्विनी कुमार की बाईक को रोक कर उनकी बाईक,तीस हजार रुपए और बैंक की चाभी लेकर फरार हो गये। सुचना मिलते ही रैयाम और रहिका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। परंतु खबर लिखने जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दरभंगा जिला के रैयाम थाना और मधुबनी जिला के रहिका थाना पुलिस के बीच सीमा को लेकर एफआईआर दर्ज नही हो सका था। इधर बैंक के कैशियर अश्विनी कुमार ने बताया कि हर दिन की तरह आज शाम भी बैंक बंद कर अपने घर बसुआरा मधुबनी जा रहे थे। उसी क्रम में बसौली पुल से कुछ दुरी पर घटना हुई।

बताते चले कि रैयाम और रहिका थाना क्षेत्र के सीमा के चक्कर के कारण बैंक के कैशियर एफआईआर दर्ज कराने के लिए पहले रहिका गये, परंतु रहिका थाना पुलिस ने घटनास्थल रहिका क्षेत्र में नही होने का कारण बताकर एफआईआर दर्ज नही किया। उसके बाद पीड़ित कैशियर रैयाम थाना पहुंचे। वहां भी कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक रात्रि के लगभग साढ़े ग्यारह बजे तक दोनों थानों के सीमा के चक्कर के कारण एफआईआर दर्ज नही हो सका था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button