
ताज़ा ख़बरें
बिहार में मिले 5022 नए कोरोना संक्रमित, पटना में 2018
पटना- 09 जनवरी। राज्य में कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। आज एक बार फिर से बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। राज्य में आज कुल 5022 नए कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 2018 नए मरीजों की पहचान हुई है। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 16897 हो गयी है। उल्लेखनीय है कि शनिवार यानी कल बिहार में कोरोना के नए मामले 4526 थे, जबकि इनमें से सबसे ज्यादा पटना में 1956 नए मरीजों की पहचान हुई थी।



