
-कांग्रेस को जनता कभी माफ़ नहीं करेंगी: विक्की राय
पटना-05 जनवरी। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री व पटना विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य विक्की राय ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही कांग्रेस सरकार का अक्षम्य अपराध है। यह घटना बहुत ही निंदनीय है। पंजाब के फ़िरोजपुर में प्रधानमंत्री जी की रैली होने वाली थी। जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पंजाब में कांग्रेस की सरकार की थी। यह घटना प्रधानमंत्री जी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं है बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ है। कांग्रेस और गांधी परिवार नफरत से इतना भरा है कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में सेंधमारी करवा दिया गया। यह आपराधिक कुकृत्य है।
कांग्रेस पार्टी को यह याद रखना चाहिए की प्रधानमंत्री इस देश के हैं। उनकी सुरक्षा में हुई चूक देश की अस्मिता पर सवाल उठता है। इससे देश की छवि को धूमिल होती है।
इस तरह की घटिया राजनीतिक साजिश की तरफ़ इशारा करती है। सुरक्षा में कैसे चूक हुई इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इसके लिए केंद्रीय जांच का गठन किया जाना चाहिए। देश और पंजाब की जनता कांग्रेस को इस अपराध के लिए कभी माफ नहीं करेगी।



