
मधुबनी की पेट्रोल-डीजल पंपों पर लटका ताला,सरकार का दावा पर फेल: गौरीशंकर यादव
मधुबनी- 30 मार्च। आम आदमी पार्टी के विधानसभा पूर्व प्रत्याशी गौरीशंकर यादव ने कहा कि केंद्र सरकार दावा कर रही है कि देश मेंपेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं है। लेकिन सच्चाई यह है कि मधुबनी शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर सोमवार को ताला लटक गया। इसके अलावा जिले के ग्रामीण व सीमावर्ती क्षेत्रों के अधिकांश पेट्रोल-डीजल पंप बंद हो गई है। पंप को बंद होने से वाहन चालकों की परेशानी बढने लगी है। यही हाल रहा तो लोग अपने वाहन सड़क पर नहीं निकाल पाएंगेव।
उन्होंने कहा कि सरकार देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस भंडारण की वास्तविक स्थिति को छुपा रही है। पिछले कई दिनों से जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों की पंपों पर पेट्रोल-डीजल नहीं होने का बोर्ड लगा दी गई है। पेट्रोल-डीजल का अवैध भंडारण, कालाबाजारी को नकारा नहीं जा सकता है। जिला प्रशासन को पंपों का स्टाक और आपूर्ति की जांच किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिलेभर में चौक-चौराहों पर खुलेआम पेट्रोल की बिक्री हो रही है। जिससे सवाल है कि पेट्रोल पंप बंद होने के बाद चौक चौराहों पर खुलेआम पेट्रोल की कैसे हो रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कालाजारियों को चिन्हित कर समुचित कार्रवाई किया जाना चाहिए। पेट्रोल की कालाबाजारी पर रोक लगाने में शासन-प्रशासन उदासीन बना है।



