बिहार

MADHUBANI:- लोडेड देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

मधुबनी- 30 मार्च। लदनियां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कविलासा बजरंग चोक पर एक बाईक सहित एक लोडेड देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अपराधी फरार होने में कामयाब रहा। गिरफ्तार अपराधी की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के चोपार निवासी रमन कुमार यादव पिता दिनेश यादव के रूप में हुई है। वहीं फरार दो अपराधियों में एक की पहचान चोपार गांव निवासी रविंद्र यादव उर्फ टमाटर यादव पिता राम सुफल यादव के तौर पर हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि एएसआई द्वारा दिवा गस्ती में तेनुआही चोक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों के संबंध में गुप्त सुचना प्राप्त हुई। सूचना सत्यापन के लिए तेनुआही से सिधपकला की ओर पुलिस बल के साथ प्रस्थान किया। तथा पुलिस की कार्रवाई में एक अपराधी गिरफ्तार किया गया, जबकि दो फरार हो गया। उन्होंने बताया कि एएसआई श्रवण कुमार के आवेदन के अलोक में कांड संख्या-127/26 दर्जकर किया गया। प्राथमिकी में दो नामजद सहित एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस फरार दोनों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button