
मधुबनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र पुरा करें: विधायक
मधुबनी- 29 मार्च। जिला अतिथि गृह में विधायक माधव आनंद ने क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना व जनता की हर समस्या का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों अपनी समस्या विधायक के सामने रखा। साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी अलग से मिलकर अपनी समस्याओं को विधायक के सामने रखा। जिसपर विधायक ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
इसके बाद विधायक ने स्टेडियम एवं सदर अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया। विधायक माधव आनंद ने स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर संबंधित अधिकारी एवं संवेदक को निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि शीघ्र ही स्टेडियम का निर्माण हो जाएगा। इससे यहां के युवाओं को काफी फायदा होगा। तथा खेल के क्षेत्र में यहां के बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर देश दुनियां में मधुबनी जिले का नाम रौशन करेंगे।
वहीं सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण में विधायक ने अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट वर्षों से बंद पड़े रहने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट बंद रहने से राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही करोड़ों की मशीन अनुपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने कुछ दवाओं की कमी रहने पर भी नाराजगी जताई और कहा कि विभागीय गाइडलाइन के अनुसार सभी दवाएं उपलब्ध रहनी चाहिए, इसमें लापरवाही होने पर स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर समस्याओं को रखा जाएगा।



