बिहार

मधुबनी में भक्तिपूर्ण माहौल में फूलों की वर्षा के बीच मां दुर्गा की हुई विदाई

मधुबनी- 28 मार्च। चैत्र नवरात्र के विजयादशमी पर शनिवार को आस्था और श्रद्धा के भक्तिपूर्ण माहौल में फूलों की वर्षा के बीच मां दुर्गा को विदाई दी गई। विसर्जन शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु माता की भक्ति के सागर में डुबकी लगा रहे थे। विधि-विधान अनुरूप विसर्जन अनुष्ठान बाद शहर के गंगासागर तालाब परिसर स्थित पूजा स्थल से विसर्जन शोभायात्रा शहर भ्रमण के लिए निकाली गई। शोभायात्रा में माता दुर्गा के दर्शन के लिए सड़क किनारे हाथों में पूजा की थाली लिए महिलाएं कतारबद्ध रही। माता दुर्गा की विदाई देने के लिए लोग अपने घरों के आगे दोपहर बाद से ही जमे रहे।

शहर के गंगासागर तालाब परिसर से निकली विसर्जन यात्रा स्टेशन चौक,थाना चौक, बाटा चौक, महंतीलाल चौक, शंकर चौक, तिलक चौक होकर गंगासागर तालाब पहुंचा। विसर्जन शोभा यात्रा गुजरने वाले सड़कों पर जगह-जगह लोगों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह प्रसाद व पेयजल का स्टाल लगाया गया था। गंगासागर विसर्जन शोभा यात्रा में नव चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णमोहन, पूजा व्यवस्थापक कैलाश साह, महामंत्री रवि प्रकाश, पूजा प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, बैजू यादव, कार्यालय प्रभारी दीपक दत्ता, धीरेंद्र नारायण झा धीरु, सुमन कुमार झा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं, सूड़ी स्कूल मैदान स्थित चैती नवरात्र पूजा विसर्जन शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार महथा सहित अन्य शामिल थे।

इधर, चकदह श्रीश्री 108 नव चैत्री दुर्गा पूजा समिति के शोभायात्रा में अध्यक्ष शशिनाथ चौधरी, सचिव सोहन कुमार दास, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button