
MADHUBANI:- अकशपुरा में सजा मां शेरावाली का दरबार, माता के जयकारों के बीच दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
मधुबनी- 26 मार्च। रहिका प्रखंड के अकशपुरा चैती दुर्गा पूजा स्थल पर माता शेरावाली का दरबार सज है। माता के जयकारे के बीच देवी दुर्गा की दर्शन-पूजन के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पडी है। गुरुवार महा अष्टमी (दुर्गा अष्टमी) पर माता दुर्गा की मां महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। आचार्य शंभूनाथ झा ने बताया कि महाअष्टमी शक्ति, पवित्रता और ज्ञान का प्रतीक है। देवी स्वरूपिणी माँ महागौरी की पूजा के साथ-साथ कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लेना अत्यंत फलदायी माना जाता है। माता को सफेद फूल अर्पित करने से मनोकामना पूर्ण होता है।

श्री श्री 108 चैती नव दुर्गा पूजा समिति अकशपुरा के अध्यक्ष प्रेम चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सचिव महेश चौधरी, सह कोषाध्यक्ष गुड्डू झा, उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि अकशपुरा में कलश स्थापन के दिन से ही प्रतिदिन कन्या-बटुक भोज का आयोजन किया जाता है। पूजा स्थल पर लाखों की लागत से भव्य आकर्षक मंदिर का निर्माण कराया गया है। दुर्गा मंदिरों तक पहुंच पथ पर दूधिया लाइट व रंग-बिरंगी झालर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूजा समिति द्वारा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है।
समिति स्वयंसेवक पूजा पर निगरानी कर रहें है। दुर्गा मंदिर के निकट कार्यालय स्थापित किया गया है। मेला में खिलौना, प्रसाद, मिठाई, कपड़े, आइसक्रीम, फास्टफूड सहित अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। लोग मेला का उठाने लगे हैं।



