बिहार

BIHAR:- रोहतास में थार ने बाइक सवार तीन को रौंदा, 2 की मौत

डेहरी आन सोन- 25 मार्च। रोहतास जिले के दरिहट थाना क्षेत्र के डेहरी- बिक्रमगंज मार्ग पर भरकुडिया गांव के निकट अनियंत्रित थार वाहन ने बुधवार को बाइक सवार तीन युवकों को रौद दिया, जिससे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल एक का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा हैं।

घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी ले जाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और थार को जब्त कर लिया गया है l पुलिस के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरी बिक्रमगंज मुख्य सड़क एस एच 15 पर बुधवार की सुबह अनियंत्रित थार ने भरकुडिया गांव निवासी बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दिया l घटना उस समय घटी जब तीनो युवक एक बाईक अपनी बाईक बी आर 24 ए एम 9628 पर सवार हो कर दरिहट से अपने गांव भरकुड़िया लौट रहे थेl तभी डेहरी की ओर से तेज रफ्तार में जा रहे थार वाहन बी आर 24 ए एल 8956 के चालक ने टककर मार दियाl टक्कर के बाद थार में बाईक व विकास फस गया l50 मीटर तक बाईक एवं विकास को घसीटते हुए थार आगे की ओर बढ़ा बढ़ गया lवही दो युवक घटनास्थल से कुछ दूरी पर जा गिरे। चालक वाहन को छोड़कर भागने में सफल रहा।

मौके पर एक 30 वर्षीय युवक भरकुड़िया विकास कुमार पिता स्वर्गीय सत्यनारायण महतो भरकुड़िया की घटनास्थल पर ही मौत हो गईl वही इसी गांव के रहने वाले रुस्तम अंसारी पिता मेराज अंसारी की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई lघायल नागेश्वर पासवान उर्फ नागा पिता अवधेश पासवान का इलाज सदर अस्पताल सासाराम में चल रहा हैल मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव,थार वाहन तथा बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। घायलों को आनन -फानन में अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष रविरंजन प्रियदर्शी के अनुसार इस घटना में दो की मौत हो गई है l एक घटना स्थल व दूसरे की मौत इलाज के क्रम में सासाराम सदर अस्पताल में हो गया हैl गंभीर रूप से घायल एक युवक का इलाज चल रहा हैl। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैl एक अन्य घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई हैl

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button