
MADHUBANI:- चैती छठ पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण कर की मंगलकामना
मधुबनी- 25 मार्च। चैत्र माह में होने वाली सूर्योपासना का चार दिवसीय चैती छठ पूजा बुधवार को भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ सम्पन्न हो गया। शहर के गंगासागर व नगर निगम छठ घाट पर फल, पुष्प, नैवेद्य, धूप, दीप के साथ व्रतियों ने उगते सूर्य भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया गया। अनेकों व्रतियों ने घर से दंडवत प्रणाम करते हुए छठ घाट पर पहुचे। छठ घाट पर व्रतियों के अलावा श्रद्धालुओं की संख्या काफी देखी गई।
श्रद्धालु व्रतियों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते रहे। किसी ने अपने व परिजनों के लिए आरोग्य तो किसी ने धन-धान्य का आशीष मांगा। चैती छठ को लेकर छठ घाट पर काफी उल्लास का वातावरण बना रहा। चैती छठ के प्रति व्रतियों व उनके परिजनों अटूट आस्था देखा गया। छठ मईया की लोकगीत से छठ घाट का माहौल भक्तिमय बना रहा। छठ पूजा की गीतों पर महिलाएं भाव विह्वल होकर अर्घ्य के लिए तालाब में खड़ी रही। महिलाएं, बच्चे नए पोशाक में काफी खुशनुमा माहौल में छठ घाट की शोभा बढ़ाते रहे। तालाब घाटों पर केला पेड़ के बीच दूधिया बल्ब व रंग-बिरंगे झालर मनोरम छटा बिखेड़ रही थी।



