बिहार

MADHUBANI: जलजमाव से आक्रोशित वार्ड 35 नंदेनगर के लोग नगर निगम कार्यालय पर करेंगे आंदोलन

मधुबनी- 24 मार्च। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 35 के भौआड़ा नंदेनगर के लोग जलजमाव की समस्या झेल रहे है।जलनिकासी की सुविधा बहाल नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है।आक्रोशित लोगों ने कहा कि शीघ्र ही जलजमाव की समस्या दूर नहीं होती है तो निगम कार्यालय पर आंदोलन शुरू करेंगे। जलजमाव की बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मच्छरों का प्रकोप बढ गया है। जलजमाव की समस्या झेल रहे लोगों ने वार्ड पार्षद व नगर निगम प्रशासन कोस रहे है। लोगों ने कहा कि जलजमाव को दूर करने के लिए निगम के पास लाखों की डिवाटरिंग मशीन और पंपसेट रहने के बाद भी जलनिकासी नहीं की जा रही है। निगम जलजमाव को दूर करने में अक्षम साबित हो रहा है।

डिवाटरिंग मशीन के संचालन और साफ-सफाई कार्य पर होने वाले खर्च की जांच कराई जाना चाहिए। यहां के घरों का फर्श सड़क से नीचे चला गया है,जिससे घरों का पानी बाहर निकालना भी मुश्किल हो गया है। कई घरों के नलों से निकलने वाला पानी अब सड़क पर फैल जाता है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए निगम के निगम अधिकारियों और वार्ड पार्षद से कई बार लिखित और मौखिक गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के दिनों में यहां की स्थिति नरक जैसी हो जाती है। कीचड़, जलजमाव और गंदगी से रोजाना जूझना पड़ता है।

इधर,नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि वार्ड के जलजमाव दूर किया जा रहा है। वार्ड 35 का निरीक्षण किया जाएगा। नागरिक सुविधाओं में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button