
MADHUBANI:- उत्पाद विभाग को जब्त वाहनों की नीलामी से 21 लाख 40 हजार रुपए के राजस्व की हुई प्राप्ति
मधुबनी- 24 मार्च। उत्पाद विभाग ने शराब मामलों के विभिन्न कांडों में जब्त वाहनों को लेकर मंगलवार को बड़ी नीलामी प्रक्रिया आयोजित की। न्यायालय के आदेशानुसार आयोजित इस नीलामी में मधुबनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित मामलों में पकड़े गए दोपहिया,तिपहिया और चार पहिया वाहनों को रखा गया था। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने बताया कि कुल 429 वाहनों को नीलामी के लिए सूचीबद्ध किया गया था। मंगलवार को हुई इस प्रक्रिया में 181 वाहनों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई। जिससे विभाग को 21 लाख 40 हजार रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई है।
उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने बताया कि नीलामी को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया था। जिसके कारण लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जो वाहन पहले दिन नहीं बिक सके हैं उनकी नीलामी के लिए आगामी तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। जिसमें 4 अप्रैल एवं 9 अप्रैल रखी गई है। पूरी नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम में जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला कोषागार पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मुख्य रूप से शामिल थे। शेष बचे वाहनों की नीलामी के लिए भी विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।



