
बिहार
UPSC परीक्षा पास करने का फर्जी दावा करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
शेखपुरा- 16 मार्च। जिले के मोहली थाना अंतर्गत फतेहपुर गांव के रंजीत कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 440 वां स्थान प्राप्त करने का दावा करने वाला रंजीत कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परिणामों के दिन उसने अपने आपको इस परीक्षा में कड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त करने का दावा किया था। उसके दवा पर विश्वास करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पूर्व विधायक के साथ-साथ मोहली थानाध्यक्ष ने उसे पुरस्कृत करते हुए उसे परीक्षा को लेकर मूल दस्तावेज दिखाने को कहा था। इसके बाद से वह भूमिगत हो गया था।



